Navi app कितने ब्याज पर लोन देता है ? Navi app loan interest rate in hindi

Navi app कितने ब्याज पर लोन देता है ?
Navi app क्या है ?
Navi एक प्रकार का डिजिटल ऐप (app) है जो की अपने कस्टमर्स को कई प्रकार के लोन देने की सुविधा देता है | Navi app आपको फाइनेंस प्रोडक्ट्स और उससे जुड़ी सेवाएँ देता है | Navi app का इस्तेमाल करते हुए आप कई प्रकार के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं |
नवी (navi) अपने कस्टमर्स को कई प्रकार के फाइनेंसियल सर्विसेज देता है, जैसे की होम लोन, पर्सनल लोन | आप चाहें तो म्यूच्यूअल फंड्स (mutual funds) में इन्वेस्ट भी कर सकते हैं | हाल ही में नवी ने हेल्थ इंश्योरेंस के साथ जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट को भी लॉच किया है |
नवी ऐप की विशेषताएँ
नवी ऐप अपने ग्राहकों को एक अच्छा अनुभव देने के लिए कुछ प्रकार की विशेषताओं के साथ आता है | यहाँ नीचे बताई गई नवी ऐप की विशेषताएँ –
- नवी ऐप के द्वारा लोन लेनी की यह पूरी प्रक्रिया पेपर-रहित (Paper Less) है |
- पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है |
- आपको नवी की तरफ़ से 24/7 कस्टमर केयर सर्विस दी जाती है |
- कम से कम कागज़ी करवाई होती है | यानि की कम दस्तावेजों की ज़रूरत होती है |
- नवी ऐप के माध्यम से लोन लेना पूरी तरह से आसान और सुरक्षित है |
- लाखों लोगों ने नवी ऐप का इस्तेमाल करते हुए लोन लिया है |
- नवी ऐप आपको तुरंत लोन (instant loans) देनी की क्षमता रखता है |
Navi App द्वारा दिए जाने वाले लोन और फाइनेंसियल सर्विसेज
Navi app कुछ प्रकार के लोन अपने कस्टमर को देता है | यहाँ नीचे दिए गए नवी ऐप द्वारा फाइनेंसियल प्रोडक्ट्स –
- पर्सनल लोन (कैश लोन) (personal loan)
- होम लोन (Home loan)
- हेल्थ इंश्योरेंस (Health insurance)
- जनरल इंश्योरेंस (General insurance)
- म्यूच्यूअल फंड्स (Mutual funds)
Navi App कितना लोन देता है ?
नवी ऐप के माध्यम से आप 20 लाख रुपए तक के लोन लिए अप्लाई कर सकते हैं | नवी ऐप अपने कस्टमर्स को 20 लाख रुपए तक लोन देनी की सुविधा देता है | यह लोन एक प्रकार से पर्सनल लोन के अंतर्गत आता है | जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं |
लोन से मिलने वाले अमाउंट आपको वित्तीय तौर पर या आर्थिक रूप से मज़बूत बनाता है | लोन अमाउंट का उपयोग करके आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं | जैसे की शादी का खर्चा, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, आदि इन प्रकार के खर्चों के लिए आप लोन राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं |
Navi app से लोन लेने का यह पूरा प्रोसेस कम दस्तेवेजों (less documents) के साथ सौ प्रतिशत (100%) पेपर-रहित (Paper less) होता है | जिसकी मदद से लोन के पैसे एक सुरक्षित, आसान और जल्दी तरीके से आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दिए जाते हैं |
Navi app कितने परसेंट Interest rate पर लोन देता है ?
हमने यह तो जान लिया की नवी ऐप से आप 20 लाख रुपए तक लोन ले सकते हैं | लेकिन नवी ऐप कितने प्रतिशत इंटरेस्ट रेट पर लोन देता है यह हमारे लेख का मुख्य सवाल है | तो चलिए जानते हैं |
Navi app के द्वारा दिए जाने वाले लोन्स की शुरुआत 9.9% प्रति वर्ष (per year) इंटरेस्ट रेट के साथ होती है | यानि की नवी ऐप से लोन आपको 9.9% प्रति वर्ष ब्याज के साथ मिलना शुरू हो जाता है | ध्यान रखिए की यह शुरूआती ब्याज दर है | यह रेट लोन अमाउंट के हिसाब से बढ़ भी सकता है | क्योंकि पर्सनल जैसे लोन्स पर इंटरेस्ट रेट अक्सर आपको ज़्यादा ही देखनो को मिलते हैं | यह ब्याज दर सिर्फ पर्सनल लोन के लिए ही है |
यदि आप होम लोन लेते हैं तो उसके लिए अलग इंटरेस्ट रेट लगता है | नवी ऐप पर होम लोन्स का इंटरेस्ट रेट 7.89% प्रति वर्ष से शुरू हो जाता है |