Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Copyright Infringement
    Loan Offer Me
    • लोन ऑफर
    • बैंकिंग
    • पर्सनल लोन
    • लोन ब्याज ( Interest rate)
    • फॉर्म कैसे भरे
    • Loan App 2026
    Loan Offer Me
    Home » EPFO क्या है ? EPFO 3.0 New Rules 2026 | अब UPI & ATM से निकाल पाएंगे PF का पैसा
    scheme

    EPFO क्या है ? EPFO 3.0 New Rules 2026 | अब UPI & ATM से निकाल पाएंगे PF का पैसा

    EPFO 3.0 New Rules 2026 and EPFO 3.0 New withdrawal process via UPI and ATM in Hindi
    Loan offer meBy Loan offer meJune 22, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Telegram
    EPFO 3.0 new rules 2026
    EPFO 3.0 new rules 2026
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email

    जब बात PF निकालने की आती है तो सबसे बड़ा जो सवाल मन में आता है की PF का पैसा कब आयगा ? क्लेम कही रिजेक्ट न हो जाए और भी ऐसे ही कई सारे सवाल | तो अगर आपके भी मन में अपनी मेहनत की कमाई को लेकर ऐसे कोई सवाल आते है तो तो अब से आपको घबराने की जरुरत नहीं

    2026 में EPFO ने PF का पैसे निकालने से लेकर कई सुविधाओ में अपडेट यानि बदलाव किया है जिसे EPFO 3.0 नाम दिया गया है | इस अपडेट के बाद आप पहले से जादा पैसा निकाल पाएंगे, जल्दी निकाल पाएंगे यानि चीजे पहले से जादा आसान और तेज हो जाएँगी , सीधी बात कहे तो अब सरकारी चक्कर काटने या एम्प्लायर के पीछे भागने के दिन गए |

    तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की EPFO 3.0 क्या है ? EPFO 3.0 New Rules 2026 मे अब क्या है और किस प्रकार से आपको EPFO 3.0 से आपको फायदा मिलेगा पूरी जानकारी |

    Table of Contents

    Toggle
    • EPFO 3.0 क्या है ?
    • EPFO 3.0 के नए नियम क्या हैं?
    • EPFO 3.0 में PF कैसे निकाल सकेंगे? (New Withdrawal Process)
      • #1 UPI से PF निकालने का प्रोसेस (epfo 3.0 upi withdrawal)
      • #2 ATM से PF निकालने का प्रोसेस (epfo 3.0 atm card pf withdrawal)
    • FAQs : EPFO 3.0 सवाल और जवाब

    EPFO 3.0 क्या है ?

    EPFO का फुल फॉर्म Employees’ Provident Fund Organisation होता है। EPFO 3.0 असल में भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला सिस्टम का एक नया और आधुनिक डिजिटल वर्जन है, जिसे 2026 में लागू किया गया है। यह एक स्मार्ट और फास्ट सिस्टम है, जिसके तहत EPF Members अपने PF Account से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ पहले की तुलना में अधिक आसान, तेज़ और डिजिटल तरीके से ले सकेंगे।

    अब PF Withdrawal, Balance Check, KYC Update, Claim Status Tracking और अन्य कई सुविधाएं कम समय में ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिससे कर्मचारियों को बार-बार EPFO Office के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    इसे भी पढ़े : Bank FD Interest Rates 2026

    EPFO 3.0 के नए नियम क्या हैं?

    1. UPI से PF Withdrawal : अब PF का पैसा UPI के जरिए जल्दी Bank Account में मिल सकेगा। पहले की बात करे Approval समय लगता था और इन्तेजार करना पड़ता था की पैसा कब आयगा अकाउंट में |
    2. Auto Claim Settlement Limit : पहले लिमिट ₹1 लाख थी अब ₹5 लाख तक के PF Claims पहले से जल्दी Approved हो सकेंगे।
    3. Employer Approval : कई PF काम Aadhaar OTP से हो सकेंगे, HR या Company की Approval की जरूरत कम पड़ेगी |
    4. ATM से PF Withdrawal : आने वाले समय में ATM की तरह PF का पैसा निकालना आसान हो सकता है।
    5. Simple Withdrawal Rules : PF निकालने के नियम पहले से आसान और समझने में सरल बनाए जा रहे हैं।

    EPFO 3.0 में PF कैसे निकाल सकेंगे? (New Withdrawal Process)

    #1 UPI से PF निकालने का प्रोसेस (epfo 3.0 upi withdrawal)

    1. इस बात का ध्यान रखें UAN, Aadhaar और Bank Account KYC पूरा होना चाहिए।
    2. EPFO Portal, UMANG App या नए EPFO App में लॉगिन करना है।
    3. “PF Withdrawal” विकल्प चुनना है।
    4. UPI ID डालना है ( जिसमे पैसा चाहते है )
    5. Aadhaar OTP से Verification करना है।
    6. Claim Approve होते ही पैसा सीधे बैंक खाते में आ जाएगा।

    #2 ATM से PF निकालने का प्रोसेस (epfo 3.0 atm card pf withdrawal)

    1. EPFO Linked ATM Card या UPI Enabled ATM का उपयोग करना है।
    2. ATM में कार्ड डालना है वैसे ही जैसे आप पैसे निकलते है।
    3. PF Withdrawal विकल्प चुन लेना है।
    4. OTP या PIN से Verification करना है।
    5. जो भी Eligible Amount है तुरंत निकाल सकेंगे।

    FAQs : EPFO 3.0 सवाल और जवाब

    ईपीएफओ 3.0 के क्या लाभ हैं?

    EPFO 3.0 से PF निकालना, Claim करना और Account की जानकारी अपडेट करना पहले से ज्यादा आसान और तेज़ हो जाएगा। UPI, Aadhaar OTP और Auto Settlement जैसी सुविधाओं का फायदा भी मिल सकता है।

    ₹20,000 की सैलरी पर कितना PF कटेगा?

    आमतौर पर PF Basic Salary का 12% कटता है। अगर आपकी Basic Salary ₹20,000 है, तो लगभग ₹2,400 कर्मचारी और ₹2,400 Employer की तरफ से PF में जमा हो सकते हैं।

    PF लिमिट क्या है, ₹15,000 या ₹21,000?

    EPF में शामिल होने की वर्तमान Salary Limit ₹15,000 प्रति माह है। हालांकि कई Companies इससे ज्यादा Salary होने पर भी अपने कर्मचारियों को PF की सुविधा देती हैं।

    नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद PF निकाल सकते हैं?

    नौकरी छोड़ने के बाद अगर आप बेरोजगार हैं, तो आमतौर पर 2 महीने (60 दिन) पूरे होने के बाद पूरा PF निकाल सकते हैं।

    ईपीएफओ 3.0 कर्मचारियों को कैसे फायदा पहुंचाएगा?

    कर्मचारियों को PF निकालने के लिए कम भागदौड़ करनी पड़ेगी। Claims जल्दी Process हो सकेंगे और कई काम Online तथा Aadhaar OTP से पूरे हो सकेंगे।

    ईपीएफओ 3.0 के नए निकासी नियम क्या हैं?

    EPFO 3.0 में UPI से PF Withdrawal, ₹5 लाख तक Auto Claim Settlement, Aadhaar OTP Verification और आसान Withdrawal Rules जैसी सुविधाएं लाई जा रही हैं, जिससे PF निकालना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है।

    epfo epfo 3.0 epfo 3.0 digital upgrade features epfo 3.0 kya hai EPFO 3.0 New Rules EPFO 3.0 New Rules 2026 epfo 3.0 new withdrawal process epfo 3.0 rules in hindi epfo 3.0 upi withdrawal epfo 3.0 upi withdrawal limit
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn
    Previous ArticleAirtel Data Loan Number : एयरटेल में 1GB डाटा लोन कैसे लें 2026
    Loan offer me
    • Website

    Related Posts

    All Bank Latest FD Interest Rates 2025: सभी बैंको का नए एफडी ब्याज 2025

    May 8, 2025

    [दिल्ली] महिला समृद्धि ₹2500 योजना फॉर्म ✅Mahila Samridhi Yojana Online Apply Delhi

    February 21, 2025
    Leave A Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Copyright Infringement
    © 2026 LoanOfferMe.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.