2500 scheme for women registration : क्या आप भी दिल्ली के निवासी है और एक महिला है तो दिल्ली BJP 2500 Rupees Scheme महिला समृद्धि योजना के तहत आपको हर महीने देने वाली है 2500 रुपए | जैसे की आप जानते है हाल ही में दिल्ली मे चुनाव हुए थे जिसमे भाजपा ने अपने संकल्प पत्र मे कई सारी योजनाओं को शुरू करने का वादा किया था जिसमे एक योजना 2500 रुपए महिना वाला था | अब भाजपा चुनाव जीत चुकी है और दिल्ली की CM के पद पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी को चुना गया है जिन्होंने बताया की दिल्ली मे रहने वाली महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह इस दिन से मिलेगा |
₹2500 मिलने से एक महिला अपने और से घर में आर्थिक रूप से मदद कर पाएगी जिससे उसका मनोबल बढ़ेगा | अगर उसके पास पैसे नही है तो जरूरत पड़ने पर इस पैसे का वो इस्तेमाल कर पाएगी |
इतना ही नहीं अगर लाभार्थी महिला इस 2500 रुपए को पूरे साल बचाती है तो 2500*12= 30,000 रुपए होते है | जिससे वो एक छोटा सा ही सही दुकान/बिजनेस खोल सकती है जिससे वो आत्म निर्भर बन पायगी |
अब सवाल आता है की महिला समृद्धि योजना कब से मिलेगा ? किसे इस योजना का लाभ मिलेगा किसे नहीं ? महिला समृद्धि ₹2500 योजना के लिए फॉर्म कैसे भरें? क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगता है और भी कई सारी जानकारी जिसके बारे आज हम इस पोस्ट में जानेंगे |
महिला समृद्धि योजना क्या है ?
महिला समृद्धि योजना एक सरकारई योजना है जिसे मोदी सरकार ने यानि BJP द्वारा शुरू किया गया है | इसके तहत दिल्ली मे रहने वाली महिलाओं को 2500 रुपए की हर महिना आर्थिक सहायता दिया जायगा | इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर गरीब महिलाओं की सहायता करना है | हालाकी इस महंगाई के दौर में ₹2500 इस्तनी बड़ी राशि नहीं है लेकिन इतना कम भी नही है की सहायता न हो | जब हमारे पास पैसे न हो और 1000 रुपए भी कही से मिल जाए तो ऐसा लगता है जैसे एक सहारा मिल गया और यहाँ तो ₹2500 की बात हो रही है |

2500 Scheme For Women Registration Documents (आवश्यक दस्तावेज)
अगर आप भी ₹2500 प्रतिमाह योजना का लाभ लेना चाहते है तो कुछ डॉक्यूमेंट है जो आपके पास होने चाहिए तभी आपको इसका लाभ मिलेगा जो इस प्रकार है :
दस्तावेज | जानकारी |
आधार कार्ड | पहचान और पते का प्रमाण |
बैंक खाता (पासबुक) | खाता संख्या, IFSC कोड (DBT के लिए) |
निवास प्रमाण पत्र | राशन कार्ड/ बिजली बिल /वोटर आईडी आदि |
मोबाइल नंबर | OTP वेरिफिकेशन के लिए |
पासपोर्ट साइज फोटो (जादा पुराना न हो) | आवेदन फॉर्म के लिए |
आय प्रमाण पत्र | अगर योजना में आय सीमा लागू हो |
जाति प्रमाण पत्र | SC/ST/OBC वर्ग के लिए |
पैन कार्ड | (अगर आवश्यक हो) |
मतदाता पहचान पत्र | पहचान व पते के लिए |
आवेदन फॉर्म | ऑनलाइन/ऑफलाइन जमा करना होगा |

दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये (Eligibility)
कोई भी योजना क्यों न हो ये आप भी जानतेहै की बोल तो जाता है सभी के लिए लेकिन वो सभी के लिए नहीं होता | वैसे ही बोल तो गया है किसी दिल्ली में रहने वाली महिलवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा लेकिन सभी को नहीं इस योजना का लाभ उन्ही को मिलेगा जो पात्र होंगे | अब किसे मिलेगा किसे नहीं क्या इसके लिए पात्रता है चलिए जानते है :
✅ किसे मिलेगा? (योग्य महिलाएं) | ❌ किसे नहीं मिलेगा? (अयोग्य महिलाएं) |
आवेदिका दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए | दिल्ली से बाहर की महिलाएं पात्र नहीं |
आवेदिका की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए | 18 साल से कम उम्र की लड़कियां पात्र नहीं |
बेरोजगार या आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ मिलेगा | सरकारी नौकरी या अच्छी आय वाली महिलाएं पात्र नहीं |
विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं | अगर महिला दिल्ली मे रहती है लेकिन आधार/वोटर आदि कही और राज्य का है तो वो पात्र नही |
ऐसी महिलाएं जिनकी सालाना आय सरकार द्वारा तय सीमा से कम हो | ऐसी महिलाएं जिनके परिवार की आय सरकार की तय सीमा से अधिक हो |
आवेदिका पहले से किसी सरकारी पेंशन/वित्तीय सहायता का लाभ न ले रही हो | पहले से किसी सरकारी योजना से आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं |
महिला समृद्धि योजना फॉर्म कैसे भरे | 2500 scheme for women registration Form Online Apply
बात करे आवेदन फॉर्म भरने की जैसे आप हर एक योजना मे फॉर्म को भरते है वैसे ही इसमे भी आपको भरना होगा और कुछ बातों का ध्यान रखना होगा | कैसे आवेदन करना है चलिए जानते :
- सबसे पहले आपको महिला समृद्धि योजना की वेबसाईट पर जानी है
- इसके बाद आपको अब 2500 रुपए योजना के लिए रजिस्टर करना है
- इसके लिए Registration पर क्लिक करके और जो भी जानकारी पूछी जाए भरके Registration करन होगा
- इतना करने के बाद अब Login पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है ( जिस भी मोबाईल नंबर से आपने रजिस्टर अभी किया था उसी मोबाईल नंबर की आपको जरूरत पड़ेगी)
- अब महिला समृद्धि योजना का फॉर्म खुल जाएगा
- इसके बाद जो जो जानकारी आपसे पूछी जाए वो भर देना है
- और जो आवश्यक दस्तावेज है स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा ( इस बात का ध्यान रखे अगर डॉक्यूमेंट साइज़ लिमिट मे बोल गया है जैसे 100kb, 200Kb आदि तो जितना बोल गया है उससे नीचे ही डॉक्यूमेंट का साइज़ होना चाहिए )
- अब आखरी मे जो भी जानकारी आपने भारी है सभी को चेक कर लेना है
- सभी जानकारी सही होने पर अब आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है
- Hurrey! आपका महिला समृद्धि 2500 रुपए योजना का फॉर्म आवेदन हो गया |
इसे भी पढे : महिला लोन स्कीम 2025
2500 महिला समृद्धि फॉर्म कैसे मिलेगा | BJP 2500 Rupees Scheme Form pdf
बात जब ऑफलाइन फॉर्म भरने की हो तो आवेदन फॉर्म आपके पास होना चाहिए और साथ ही में पता होना चाहिए की जमा कहाँ करना है तभी तो आप योजना के लिए आवेदन करेंगे | भाजपा सरकार ने कितना पैसा मिलेगा ये बता दिया है और कब से कहते में दिल्ली महिला योजना का पैसा आना शुरू होगा यानि पहली किस्त कब आएगी ये भी बता दिया गया है जो अभी हमने ऊपर जाना लेकिन अभी तक कोई ऑफिसियल फॉर्म पीडीएफ़ अभी जारी नही किया गया है | जैसे ही महिला समृद्धि का फॉर्म जारी होगा नीचे आपको इसका लिंक मिल जाएगा | जिसे आप फिर भरके जमा कर पाएंगे और महिला समृद्धि 2500 रुपए योजना का प्रतिमाह लाभ ले पाएंगे |
महिला समृद्धि योजना का पैसा कब मिलेगा
बात करें महिला समृद्धि का पैसा मिलेगा कब यानि खाते मे कब आएगा तो दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता जी ने कहाँ है की मार्च के महीने के 8 तारीख को पहली किस्त खाते मे भेज जाएगा |
लेकिन सवाल ये उठता है की अभी रजिट्रेशन किसी का हुआ नही है तो कैसे आएगा, इसे देखा जाए तो इस महीने और अगले महीने के 8 तरीखे से पहले सायद सभी का फॉर्म भर जाए |
दिल्ली महिला समृद्धि ₹2500 स्कीम (FAQs)
2500 केवल दिल्ली मे रहने वाली गरबी और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा |
दिल्ली महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की निवासी महिला को 2500 रुपए प्रतिमाह मिलेगा |
नही, आप निवासी बिहार की है यानि दस्तावेज में एड्रेस बिहार का है तो आपको इस योजना का लाभ नही मिलेगा |
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता ने कहा है की इस योजना की पहली किस 8 मार्च को लाभार्थी के खाते मे आएगा |