Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Copyright Infringement
    Loan Offer Me
    • लोन ऑफर
    • बैंकिंग
    • पर्सनल लोन
    • लोन ब्याज ( Interest rate)
    • फॉर्म कैसे भरे
    • Loan App 2026
    Loan Offer Me
    Home » Bank of india sms charges | Boi trf sms चार्ज क्या है और क्यों कट रहा है ?
    Bank

    Bank of india sms charges | Boi trf sms चार्ज क्या है और क्यों कट रहा है ?

    Loan offer meBy Loan offer meJanuary 23, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Telegram
    boi sms charges
    boi sms charges
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email

    क्या आपको भी कभी न कभी बैंक की तरफ से ऐसा मैसेज आया है “boi – rs 17.70 debited (TRF) SMS charges” या “boi – rs 23.00 debited (TRF) SMS charges”, या फिर इसी तरह का कोई और डेबिट अलर्ट? अगर हां, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। ऐसा मैसेज आते ही सबसे पहले दिमाग में यही चलता है कि ये पैसे क्यों कटे? मैंने तो कुछ किया भी नहीं, फिर बैंक ने पैसे क्यों काट लिए?

    बिना किसी जानकारी के अकाउंट से पैसे कट जाना हर किसी को परेशान कर देता है। मन में एक के बाद एक सवाल आने लगते हैं क्या ये चार्ज हर महीने कटेगा? क्या हर साल ऐसे ही पैसे जाते रहेंगे? क्या इसे रोका जा सकता है या नहीं? और अगर रोका जा सकता है तो तरीका क्या है?

    यानी साफ शब्दों में कहें तो, एक छोटा सा SMS आपके मन में बड़ी टेंशन पैदा कर देता है। और सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब बैंक की तरफ से इस चार्ज के बारे में पहले से कोई साफ जानकारी नहीं होती। ऐसे में कन्फ्यूजन बढ़ता है और गुस्सा भी आता है कि आखिर बिना बताए अकाउंट से पैसे क्यों काटे जा रहे हैं? आज के इस पोस्ट मे हम जानेंगे की ये sms क्यों आता है , पैसे क्यों काटते है , क्या बार बार कटेगा ओर अगर हम रोकना चाहे तो कैसे रोकेंगे पूरी जानकारी |

    इसे भी पढ़े >> NACH Full Form की पूरी जानकारी

    Table of Contents

    Toggle
    • Bank of India SMS Charges क्या है ?
    • BOI – rs 17.70 debited (TRF) SMS charges का मतलब क्या है ?
    • क्या BOI SMS Charges बंद किया जा सकता है ?
    • BOI SMS Charges सवाल और जवाब (FAQs)

    Bank of India SMS Charges क्या है ?

    सबसे पहले बात करते हैं कि BOI SMS Charge आखिर होता क्या है। तो आपको साफ-साफ बता दें कि यह कोई पेनल्टी या जुर्माना नहीं है, बल्कि एक तरह का सर्विस चार्ज होता है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) अपने ग्राहकों को जो SMS अलर्ट सर्विस देता है | जैसे अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज, पैसे जमा होने का अलर्ट, बैलेंस अपडेट या किसी ट्रांजैक्शन की जानकारी | उसी सुविधा के बदले बैंक यह चार्ज काटता है।

    bank of india sms charges
    bank of india sms charges

    यानि जब भी बैंक आपकी सुविधा के लिए आपके मोबाइल नंबर पर अकाउंट से जुड़ी जानकारी SMS के जरिए भेजता है, तो उसी SMS सर्विस के लिए बैंक की तरफ से यह चार्ज लगाया जाता है। यह चार्ज बैंक द्वारा दी जा रही सर्विस के बदले लिया जाता है, न कि किसी गलती या नियम तोड़ने की वजह से।

    BOI – rs 17.70 debited (TRF) SMS charges का मतलब क्या है ?

    बात करे इस मेसेज की या ऐसा कोई भी मेसेज की तो, बैंक SMS अलर्ट सर्विस के लिए एक बेस चार्ज रखता है। मान लीजिए BOI की SMS सर्विस का चार्ज करीब ₹15 है। अब क्योंकि यह एक सर्विस है, तो इस पर सरकार की तरफ से GST भी लगाया जाता है। इसलिए

    SMS Service Charge ≈ ₹15.00

    GST (18%) ≈ ₹2.70

    Total Amount = ₹17.70

    मेसेजमतलब
    BOIबैंक ऑफ इंडिया
    Rs 17.70 Debitedआपके अकाउंट से 17.70 काटे गए
    TRFइसका मतलब ट्रांसफर होता है
    SMS Chargeबैंक द्वारा दी जा रही मेसेज अलर्ट सेवा शुल्क

    क्या BOI SMS Charges बंद किया जा सकता है ?

    अगर आप BOI के SMS Charges नहीं देना चाहते और हर बार अकाउंट से पैसे कटने से परेशान हो चुके हैं, तो आपके पास कुछ आसान रास्ते हैं। सबसे पहले आप अपनी नजदीकी BOI branch में जाकर साफ-साफ बता सकते हैं कि आपको SMS alert service नहीं चाहिए और इसके लिए एक simple request दे सकते हैं। इसके अलावा आप BOI customer care पर call करके भी SMS charges के बारे में बात कर सकते हैं और service बंद करने की request डाल सकते हैं। कई cases में बैंक आपकी request पर SMS alert service disable कर देता है, और जैसे ही यह service बंद होती है, वैसे ही SMS charges कटना भी बंद हो जाता है।

    BOI SMS Charges सवाल और जवाब (FAQs)

    क्या यह चार्ज हर महीने कटता है

    यह चार्ज हर खाते में अलग-अलग हो सकता है। कहीं मंथली, कहीं क्वार्टरली और कहीं साल में एक बार भी कटता है। यह पूरी तरह बैंक की पॉलिसी और आपके अकाउंट टाइप पर depend करता है।

    BOI SMS Charge क्यों काटा जाता है

    बैंक यह चार्ज इसलिए काटता है ताकि आपको हर ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिल सके जैसे पैसे कटना, जमा होना, बैलेंस अपडेट आदि। यह आपकी security और information के लिए होता है।

    BOI SMS Charges में GST कैसे जुड़ता है

    SMS Alert एक paid service है, इसलिए इस पर 18% GST लगाया जाता है। बैंक पहले सर्विस चार्ज लेता है और फिर उस पर GST जोड़कर कुल रकम काटी जाती है।

    Rs 17.70 की पूरी calculation बताए

    आमतौर पर calculation कुछ इस तरह होती है:
    SMS Service Charge = लगभग ₹15
    GST (18%) = ₹2.70
    Total = ₹17.70
    इसलिए आपके मैसेज में Rs 17.70 Debited लिखा आता है।

    BOI SMS Charges किन खातों में लगते हैं

    ज्यादातर Savings Account और कुछ Current Account में यह चार्ज लगता है। हालांकि कुछ special accounts या basic savings accounts में यह चार्ज नहीं भी लगता।

    bank of india sms charges boi - rs 17.70 debited(trf) sms chrgs boi sms charges boi sms charges per month chrgs sms sms charges in bank of india trf sms charges boi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn
    Previous Article1 फरवरी 2026 से नई FD दरें लागू, निवेश से पहले देखें SBI–HDFC समेत सभी बैंक
    Next Article Navi app क्या है ? Navi Loan Interest Rates 2026
    Loan offer me
    • Website

    Related Posts

    ✅पेन कार्ड से सिबिल स्कोर कैसे चेक करें 2026

    September 9, 2025

    HSBC Bank Personal Loan – Online Apply, Documents, Interest & Approval Time

    July 30, 2025

    All Bank Latest FD Interest Rates 2025: सभी बैंको का नए एफडी ब्याज 2025

    May 8, 2025

    [दिल्ली] महिला समृद्धि ₹2500 योजना फॉर्म ✅Mahila Samridhi Yojana Online Apply Delhi

    February 21, 2025

    खाता बंद करने के लिए एप्लीकेशन PDF | Bank Account Close Application in Hindi

    January 16, 2025

    AePS Service SBI : क्या आपको भी बैंक से Disable AePS का मैसेज आया है?

    December 16, 2024
    Leave A Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Copyright Infringement
    © 2026 LoanOfferMe.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.