जब बात ऑनलाइन फॉर्म भरने की हो, ऑनलाइन पढ़ाई करने की हो, ऑफिस का ज़रूरी काम हो या फिर किसी जरूरी मैसेज, या ऑनलाइन से जुड़ा काम हो तो इन सबके लिए सबसे ज़रूरी चीज़ होती है Internet Data।
आज के समय में लगभग हर काम इंटरनेट पर ही depend करता है। बिना इंटरनेट के न तो कोई फॉर्म सबमिट होता है, न ही कोई ज़रूरी जानकारी समय पर मिल पाती है।
लेकिन कई बार ऐसी परिस्थति होती है यानि ऐसा होता है कि सबसे ज़रूरी समय पर ही मोबाइल का डाटा खत्म हो जाता है। उस समय ना तो तुरंत रिचार्ज करने का ऑप्शन होता है और ना ही Wi-Fi उपलब्ध होता है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि अब क्या करें।
इसी समस्या को समझते हुए Airtel अपने ग्राहकों को Data Loan की सुविधा देता है। अगर आप Airtel यूज़र हैं और अचानक इंटरनेट डाटा खत्म हो गया है, तो आप Airtel Data Loan Number की मदद से या Airtel Thanks App से 1GB डाटा लोन ले सकते हैं।
इस पोस्ट में हम जानेंगे कि 2026 में Airtel से 1GB डाटा लोन कैसे लें, कौन सा नंबर डायल करना होता है यानि USSD Code क्या है, किन यूज़र्स को यह सुविधा मिलती है और डाटा लोन लेने के बाद उसे वापस कैसे चुकाया जाता है ताकि दोबारा ज़रूरत के समय आप बिना किसी टेंशन के इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे |
Airtel Data Loan Number से 1GB डाटा लोन कैसे लें ?
Airtel से data loan लेने के लिए आपको ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं होती। अगर आपके नंबर पर पहले से कोई active recharge plan है और अचानक डाटा खत्म हो गया है, तो आप सीधे USSD code के ज़रिए data loan ले सकते हैं:
- सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन का Dial Pad खोलें और उसमें 5673#
- डायल करें। यह Airtel का official data loan code है, जिसके ज़रिए data loan request की जाती है।
- Code डायल करते ही आपकी मोबाइल स्क्रीन पर एक popup message दिखाई देगा। इस message में आपको “1” दबाने का option मिलेगा, जिससे आप data loan के लिए अपनी सहमति दे सकते हैं यानि आपसे पूछा जा रहा है की डाटा लोन चाहते है तो 1 दबाए।
- अब आपको popup में दिख रहे option में से “1” select करना है और confirm करना है। यह confirmation Airtel को बताती है कि आप data loan लेना चाहते हैं।
- Confirmation देने के कुछ ही समय बाद आपके नंबर पर Airtel 1GB Data Loan activate हो जाता है और आप तुरंत इंटरनेट इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।
ध्यान रखें ये कोई नही बताता लेकिन आपको पता होना जरूरी है
Airtel डाटा लोन लेने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई वैलिड रिचार्ज (अनलिमिटेड पैक या स्मार्ट रिचार्ज) होना चाहिए। अगर आपकी आउटगोइंग सर्विसेज़ बंद हैं या पैक एक्सपायर हो चुका है, तो सिस्टम आपको डेटा लोन लेने की परमिशन नहीं देगा। ये एक इमरजेंसी डाटा रिचार्ज होता है जो आपके डेली डाटा खत्म होने पर या कोई बेस पैक है लेकिन डाटा नही बचा है तो उस समय भी आप ले सकते हैं
Airtel Data Loan Repayment | एयरटेल से से लिया गया डाटा लोन को कैसे चुकाएं
जाहिर सी बात है की अगर आपने इंटरनेट डाटा का लोन लिया है तो आपको इसे चुकाना भी होगा ताकि जरुरत पड़ने पर आप दोबारा फिर से ले सकें | तो इसको चुकाने का सबसे आसान तरीका है जब आप डाटा पैक दलवायेंगे तो उसमे से जितना अपने डाटा लोन लिया है वो कट जायगा |
मेरा सुझाव है की चुकाएं जरुर क्योकि कई बार अचानक से हमारा डेली मिलने वाला नेट खत्म हो जाता है जिसके वजह से जो भी हम ऑनलाइन काम कर रहे होते है वो रुक जाता है | ऐसे में अगर आप घर में है तो फैमिली से wifi आदि के माध्यम से नेट चला सकते है लेकिन अगर कोई भी साधन न हो तब क्या , ऐसे में इमरजेंसी मिलने वाला ये 1GB डाटा लोन बहुत ही काम है साबित होता है |
डाटा लोन सवाल और जवाब (FAQs)
डाटा लोन क्या होता है?
डाटा लोन एक सुविधा है जिसमें Airtel आपको इमरजेंसी इंटरनेट डाटा देता है।
Airtel में कितना डाटा लोन मिलता है?
Airtel आमतौर पर 1GB तक का डाटा लोन देता है, जो तुरंत activate हो जाता है।
डाटा लोन कब मिलता है?
जब आपके मोबाइल में डाटा खत्म हो जाता है और नंबर पर कोई active प्लान होता है, तब डाटा लोन मिलता है।
डाटा लोन लेने में कितना समय लगता है?
डाटा लोन लेने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं। Confirmation के बाद तुरंत डाटा मिल जाता है।
डाटा लोन लेने के लिए रिचार्ज होना ज़रूरी है क्या?
हाँ, आपके नंबर पर पहले से कोई active recharge plan होना ज़रूरी है।
डाटा लोन खत्म होने के बाद क्या होगा?
डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद हो जाता है, जब तक आप नया रिचार्ज नहीं करते।
क्या डाटा लोन बार-बार लिया जा सकता है?
डाटा लोन बार-बार लिया जा सकता है के नही ये डिपेंड करता है की आपने अपना पिछला लिया हुआ डाटा लोन चुकाया है के नही, अगर चुकाया है तो आप दोबारा ले सकते हैं
